वाराणसी। 17 सितंबर को एक ओर जहां देशभर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, वहीं वाराणसी में प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों ने अपने-अपने तरीके से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए।

इसी क्रम में भेलूपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री आलोक कुमार एवं सप्लाई इंस्पेक्टर श्री पुलकित के नेतृत्व में क्षेत्र के सम्मानित कोटेदारों को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उत्सवपूर्वक दीप प्रज्वलन के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी

इस दौरान कोटेदारों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री मोदी 76वा जन्मदिन

कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्सवमय रहा। कोटेदारों और संबंधित कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को विशेष बनाने के लिए दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *