वाराणसी, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के कुशल निर्देशन एवं उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर सेनानायक ने वाहिनी परिसर में फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “जलवायु कार्रवाई” (Climate Action) और “#NowForClimate” है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जवानों और आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में वाहिनी के जवानों एवं बैंड टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण करने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वाहिनी परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी कार्मिकों ने प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *