रिपोर्ट – गोपी गुप्ता

वाराणसी। जनपद के करौंदी स्थित आईटीआई परिसर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 100 से अधिक नामी कंपनियों ने भाग लिया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

रोजगार मेले में लगभग 15,000 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। कार्यक्रम में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे और विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर जाकर इंटरव्यू दिए।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले में कई स्टॉल लगाए गए थे। पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए बारकोड सिस्टम का उपयोग किया गया, जिससे उम्मीदवारों को इंटरव्यू देने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी चुनने का अवसर मिला।

स्थानीय युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें घर के पास ही रोजगार पाने का बेहतर मौका मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *