रिपोर्ट – पवन आजाद
वाराणसी। लंका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीएचयू के बिरला हॉस्टल के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल 3 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पीयूष तिवारी (22 वर्ष), ऋषभ राय (24 वर्ष) व तपस राय (23 वर्ष) शामिल हैं, जो बिहार के कैमूर जनपद के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इन पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
25-25 हजार के इनामियां 3 आरोपी गिरफ्तार
घटना दिनांक 21 फरवरी 2026 को बीएचयू परिसर के बिरला हॉस्टल के पास हुई थी, जहां आरोपियों ने आपसी रंजिश में फायरिंग की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
थाना लंका पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व सर्विलांस की मदद से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से एक अदद अवैध पिस्टल (.32 बोर) बरामद हुई है।

तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को उच्च अधिकारियों द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया हैं।
