वाराणसी: पूरे देश में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों को उनके योगदान के सहराना एवं सम्मानित करने का काम किया जा रहा है। वाराणसी में एक प्रतिष्ठित होटल में समाजसेवी अश्वनी शुक्ला द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अश्वनी शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पत्रकार अपने लेखन, विचारों और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और जनहित के मुद्दों को उजागर कर लोगों को जागरूक बनाते हैं।

दुर्गा मंदिर के महंत कौशलपति द्विवेदी ने कहा कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने हिंदी पत्र उदंत मर्दांत निकाल कर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का काम किया था. आज भी पत्रकारिता के माध्यम से गरीब, अहसाय, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने का काम किया जाता है, इतना ही नहीं भ्रष्टाचारियों – अपराधियों को सजा दिलाने का काम किया जाता है। इस दौरान कार्यक्रम में अभिषेक दूबे, आशीष, आरएस पटेल अन्य लोग भी उपस्थिति थे।

सम्मानित होने वालों पत्रकारों में सुरेंद्र गुप्ता (ईटीवी भारत), ओमकार नाथ (लाइव वीएनएस), सुप्रिया गुप्ता (फोर्थ पिलर), अनंत यादव (डेन काशी), मुकेश पांडे (पूर्वांचल राज्य), प्रदीप कनौजिया (जागरूक एक्सप्रेस), छोटू पटेल (पीएन न्यूज़), मनोज प्रजापति (वाराणसी लिंक मीडिया), अभिषेक दूबे (स्टेट मीडिया) शिवम पांडे (लाइव भारत न्यूज़), जमील अख्तर (गुड न्यूज इंडिया) एवं अजीत पांडे (समाचार भारत) सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *