रामनगर में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा बाजार,शहीद स्मारक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में आयोजित यात्रा का नेतृत्व उपसेनानायक श्री प्रमोद कुमार यादव ने किया।

रामनगर चौक और बाजार से होकर गुजरी यात्रा

तिरंगा यात्रा वाहिनी के शहीद स्मारक से शुरू होकर रामनगर चौक और पूरे रामनगर बाजार से होते हुए वापस वाहिनी परिसर पहुंची। यात्रा में पीएसी के अधिकारी और कर्मचारी तिरंगा लेकर शामिल हुए।

देशभक्ति गीतों से गूंजा रामनगर

यात्रा के दौरान वाहिनी की बैंड टीम आगे चल रही थी। बैंड टीम ने देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत कीं। तिरंगा यात्रा को देखकर रामनगर बाजार में मौजूद लोगों में भी उत्साह नजर आया।तिरंगा यात्रा को देखने के लिए स्थानीय लोग और राहगीर भी रुके। लोगों ने यात्रा के वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल कैमरों में कैद किए। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।

36वीं वाहिनी पीएसी

पीएसी के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में शिविरपाल श्री कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर श्री सुरेंद्र कुमार, गुल्मनायक श्री संजय सिंह, एसआई एमटी श्री त्रियुगीनारायण पाण्डेय और एसक्यूएम श्री राम सिंह समेत वाहिनी के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

वापस वाहिनी परिसर पहुंचकर हुआ समापन

शहीद स्मारक से शुरू हुई यात्रा रामनगर बाजार का भ्रमण करने के बाद वापस 36वीं वाहिनी पीएसी परिसर पहुंची। यहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया गया।

हर घर तिरंगा अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *