वाराणसी। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा टीवी 100 न्यूज़ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पाण्डेय को वाराणसी जिला अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर धर्मेंद्र पाण्डेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों बताया।

धर्मेंद्र पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने उन पर विश्वास जताते हुए संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की गरिमा, उद्देश्य और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वाराणसी जिले के सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। साथ ही संगठन के विस्तार और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा, संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पत्रकार समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उल्लेखनीय है कि की पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और वर्तमान में टीवी 100 न्यूज़ से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वे वाराणसी महानगर व्यापार समिति, भारतीय जनता पार्टी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *