रिपोर्ट – पवन मिश्रा

गाजीपुर। आगामी पत्रकारिता दिवस के भव्य आयोजन को लेकर गुरुवार को बंशी बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा, संगोष्ठी, सम्मान समारोह एवं अन्य आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव वसीम रज़ा ने किया। वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर जोर दिया।

 

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी पत्रकार साथियों को सौंपी गईं। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन की गरिमा बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पत्रकारिता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पत्रकारों की कलम की ताकत और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को याद करने का अवसर है। उन्होंने सभी से मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

महासचिव वसीम रज़ा ने उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के सभी साथी पूरी ऊर्जा और सहयोग के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुट जाएं। बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों को भी सर्वसम्मति से कार्यक्रम की कार्ययोजना में शामिल किया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष शिवेश कुमार पाण्डेय ‘पंकज’, सुजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, इन्द्र बहादुर सिंह, जय कुमार पाण्डेय, कमलदेव राय, आसिफ, महताब आलम, इकरार, रवि, प्रदीप सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *