वाराणसी: श्री चैतन्या अकादमी के छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि का जश्न अकादमी में धूमधाम से मनाया गया, जहां मेधावी छात्रों को लैपटॉप और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया
टॉपर्स को लैपटॉप वितरण
वाराणसी के भिखारीपुर स्थित होटल में श्री चैतन्या अकादमी ने JEE मेन परीक्षा की सफलता को लेकर छात्रों को सम्मानित किया. इस दौरान छात्रों ने एक केट काटकर सेलिब्रेट किया. शशांक कुमार मौर्य ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 107, जबकि सृष्टि श्रीवास्तव ने AIR 966 प्राप्त कर सेंटर टॉपर बनने पर लैपटॉप मेडल देकर सम्मानित किया गया। दोनों छात्रों ने अकादमी के छात्रों से अनुभव शेयर करते हुए कहा कि सफलता के पीछे मेहनत, डिसीप्लीन एवं टीचरों के मार्गदर्शन बताया है, अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है। कार्यक्रम के बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए थे. जो बच्चों की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे थे।

लर्निंग सिस्टम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
परिणामों के अनुसार, वाराणसी सेंटर के 21 प्रतिशत छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए। वहीं, इंफिनिटी लर्न के 25 प्रतिशत छात्रों ने टॉप रैंक हासिल कर NITs और IIITs में अपनी सीट लगभग सुनिश्चित की है, जबकि 39 प्रतिशत नामांकित छात्र जेईई एडवांस के लिए पात्र बने हैं। यह आंकड़े संस्थान के मजबूत लर्निंग सिस्टम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाते हैं।
छात्र को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना
इस अवसर पर श्री चैतन्या एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की सीईओ और डायरेक्टर तथा इंफिनिटी लर्न की संस्थापक सुषमा बोप्पना ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य हर छात्र को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, फैकल्टी की प्रतिबद्धता और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
छात्रों को बेहतर अवसर देना
इंफिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या के फाउंडिंग सीईओ उज्ज्वल सिंह ने भी छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों के छात्रों को बेहतर अवसर देना ही उनका लक्ष्य है और वाराणसी सेंटर लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है।
माता-पिता और मेंटर्स का आभार
अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए शशांक और सृष्टि ने कहा कि इस उपलब्धि में उनके शिक्षकों, मॉक टेस्ट और स्टडी मटेरियल का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने माता-पिता और मेंटर्स का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल छात्रों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
