रिपोर्ट – पवन आजाद 

वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में भगवान शिव के 11वें रूद्र अवतार, संकट मोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री हनुमत सेवा समिति, नेवादा द्वारा भव्य ‘श्री हनुमान ध्वज यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। अपने स्थापना के 22 वर्ष पूर्ण कर 23वें वर्ष में प्रवेश कर रही यह यात्रा इस बार एक नया इतिहास लिखने को तैयार है।

आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने यात्रा की तैयारियों और इसकी भव्यता का विवरण साझा किया।

यात्रा के मुख्य आकर्षण:

गदाधारी भक्तों का समागम: इस वर्ष की यात्रा का विशेष आकर्षण 1100 हनुमान भक्तों के हाथों में शोभायमान “गदा” होगी, जो शक्ति और भक्ति का अनूठा प्रदर्शन करेगी।

ध्वजाओं से पटेगा आसमान: नभ में लहराते 5,100 लाल-केसरिया ध्वज हनुमान जी की दिव्य मौजूदगी का अहसास कराएंगे।

भक्तों की सेवा के लिए 250 स्टॉल: भिखारीपुर तिराहे से संकट मोचन दरबार तक के मार्ग पर भक्तों की सुविधा हेतु 250 से अधिक सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे। यहाँ फल, मिठाई, जूस, छाछ, लस्सी, फलाहार और ड्राईफ्रूट्स का वितरण होगा।

डमरूओं की गूँज: यात्रा में 100 से अधिक डमरू वादकों का समूह वातावरण को शिव-शक्ति की ऊर्जा से भर देगा।

यात्रा का मार्ग एवं समय:

यह ऐतिहासिक यात्रा 02 अप्रैल 2026 ( गुरुवार ) को प्रातः 7:00 बजे भिखारीपुर तिराहे से षोड़शोचार पूजन और भव्य आरती के पश्चात प्रारंभ होगी। हजारों भक्त चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना नंगे पांव श्री संकट मोचन हनुमान जी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे।

सहभागिता और सांस्कृतिक भव्यता:

यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल (मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, गोरखपुर) के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे 7 राज्यों के लगभग 30,000 से अधिक श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।

समिति के 8 उप-कार्यालयों (रामसिंहपुर, अदलपुरा, कोनियां, शिवरतनपुर, लखरांव, बजरडीहा और डाफी) से भक्तों का जत्था सुंदर झांकियों के साथ शामिल होगा। इन झांकियों में राम दरबार, शिव-पार्वती और हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगे।

प्रसाद वितरण:

भक्तों के बीच वितरण हेतु समिति द्वारा विशेष रूप से 501 किलोग्राम शुद्ध देसी घी के लड्डू का भोग तैयार करवाया जा रहा है।

“यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि काशी की अटूट आस्था का प्रतीक है। इस वर्ष हम 23वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य विश्व कल्याण की कामना के साथ हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करना है।”  समिति पदाधिकारी

पत्रकार वार्ता को अध्यक्ष रामबली मौर्य, कोषाध्यक्ष अजय मौर्य एवं संरक्षक डॉ. स

सन्तोष ओझा ने संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *