रिपोर्ट – पवन आजाद
वाराणसी। आज दिनांक 29 मार्च 2026 को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर बूथ संख्या 185 पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों और देशहित के संदेशों को आत्मसात किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, फिरोज खान, रमेश विश्वकर्मा, सुधीर प्रजापति, राजू, आशुतोष चौबे, ओम प्रकाश प्रियदर्शी, अशोक मिश्रा, जगदीश जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और देश की एकता, सुरक्षा तथा विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में कही ये प्रमुख बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में देश और दुनिया की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए नागरिकों से एकजुट रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय वैश्विक स्तर पर चुनौतियों से भरा है, लेकिन भारत अपने सामर्थ्य और एकता के बल पर हर संकट का सामना करने में सक्षम है।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और ऊर्जा संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समय सावधानी और संयम का है। उन्होंने खाड़ी देशों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संकट की स्थिति में वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की मदद की।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देश के मछुआरों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया और कहा कि आधुनिक तकनीक और बंदरगाहों के विकास से उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और देश की एकता एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करें।
कार्यकर्ताओं ने बताया प्रेरणादायक कार्यक्रम
इस अवसर पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है। इससे आम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने देशहित में कार्य करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
