रिपोर्ट – पवन आजाद
वाराणसी। काशी पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अडानी समूह पर मेहरबान हैं और लगातार हवाई अड्डों का संचालन निजी हाथों, विशेषकर अडानी को सौंपा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो एयरपोर्ट अभी बचे हुए हैं, उन्हें भविष्य में निजीकरण से बचाने की गारंटी कौन देगा।
कोविड-19 और लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि संसद में स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड और लॉकडाउन पर बयान दिया था, जिससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई।
युद्ध जैसे हालातों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से कोई ठोस तैयारी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कठिन समय में भी देश विदेश से आने वाले गैस और पेट्रोल पर निर्भर है। “मेक इन इंडिया” और अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर पहुंचाने की बात करने वाली सरकार को इन हालातों के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर भारत सरकार को देश की जनता को जवाब देना चाहिए।
बाइट सैयद नासिर हुसैन राज्यसभा सांसद कांग्रेस

