रिपोर्ट – गोपी गुप्ता

वाराणसी : चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा कन्या पूजन किया गया। मानस नगर काशी दक्षिण द्वारा 25 कन्याओं का भव्य ‘कन्या पूजन किया गया। यह आयोजन दीनदयाल उपवन, दीनदयाल नगर, कबीर नगर दुर्गाकुंड में किया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्याओं का पूजन किया गया तथा उन्हें भोजन, वस्त्र एवं उपहार भेंट किए गए। आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जिसमें कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी सेवा एवं सम्मान किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नारी सम्मान एवं संस्कारों को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *