रिपोर्ट: पवन मिश्रा
गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने फिल्म धुरंधर में माफिया Atiq Ahmed को आईएसआई एजेंट के रूप में दिखाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अतीक अहमद के समर्थन में बोलते हुए कहा कि फिल्म से किसी के किरदार का सर्टिफिकेट नहीं मिलता है। फिल्मों में बोलते है किसी के वास्तविकता जीवन से जुड़ा हुआ नहीं है।
अफजाल अंसारी ने आगे कहा कि इस तरह के प्रयास सत्ता के संरक्षण में पल रहे कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दों को उछाला जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि फिल्में रोज बनती हैं, लेकिन किसी भी फिल्म में दिखाई गई कहानी उसकी सच्चाई का प्रमाण नहीं होती। अगर कहानी सच्ची है तो सच्ची है, और अगर झूठी है तो झूठी ही मानी जाएगी, फिल्म उसे प्रमाणित नहीं कर सकती।
सपा सांसद ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले को उछालने का मकसद केवल सरकार की कानून-व्यवस्था से जुड़ी विफलताओं पर पर्दा डालना है।
