रिपोर्ट – पवन आजाद

जौनपुर। जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां खुर्द गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और गंभीर व्यक्तिगत आरोप सामने आ रहे हैं।
मरने से पहले वीडियो बनाकर खोला ‘राज’
घटना की सबसे चौंकाने वाली कड़ी वह वीडियो है, जिसे संजय ने मौत को गले लगाने से ठीक पहले रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में संजय ने अपने सगे भाई, पत्नी और बेटे पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में भावुक और आहत दिख रहे संजय ने अपनी पत्नी और भाई के बीच अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए इसे अपनी मौत का मुख्य कारण बताया है।
मारपीट से आहत था मृतक
वीडियो संदेश में मृतक ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी, बेटे और भाई ने मिलकर उसके साथ मारपीट की थी। लगातार मिल रहे मानसिक तनाव और शारीरिक शोषण से टूटकर उसने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया।
परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच शुरू
जैसे ही कमरे से गोली चलने की आवाज आई, परिजन भागकर वहां पहुंचे। कमरे के भीतर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। लहूलुहान अवस्था में संजय का शव पड़ा देख घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का पक्ष:
“पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली है। मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो को साक्ष्य के तौर पर लिया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *