रिपोर्ट – पवन आजाद
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के नक्खी घाट पुल से वरुणा नदी में कूदे युवक का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। सोमवार सुबह पुल पर कपड़े और चप्पल पड़े होने की सूचना स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद से ही युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, दीनदयालपुर निवासी सूरज राजभर (20 वर्ष), पुत्र चंद्रबली राजभर, सोमवार सुबह नक्खी घाट पुल से वरुणा नदी में कूद गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एनडीआरएफ तथा जल पुलिस की टीम को बुलाया गया। टीम ने सोमवार को पूरे दिन नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।
मंगलवार सुबह वरुणा नदी में नक्खी घाट के पास युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व जल पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा सूरज राजभर के रूप में की गई।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही
