वाराणसी। सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स के पड़ाव कैंपस में शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘जोश’ (JOSH) मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट 2026-27 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल भर से कक्षा 6 से 9 तक के लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बाहरी प्रतिभागियों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मेगा टेस्ट का प्रमुख आकर्षण 50 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति एवं आकर्षक पुरस्कार रहा, जिसने छात्रों में विशेष उत्साह भर दिया।

छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार विवरण

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को पूरे शैक्षणिक सत्र की 100% फीस माफी (प्रवेश शुल्क एवं शिक्षण शुल्क सहित) के साथ लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। द्वितीय स्थान पर 90% फीस माफी एवं स्मार्टफोन मिलेगा।तृतीय स्थान पर 80% फीस माफी एवं टैबलेट प्रदान किया जाएगा। वहीं 4 से 10वीं रैंक तक के विद्यार्थियों को 50% फीस माफी के साथ ब्लूटूथ स्पीकर देकर सम्मानित किया जाएगा।

 


‘एडूगुरुकूल’ शिक्षक कार्यशाला का आयोजन

इसी क्रम में विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्वांचल के शिक्षकों के लिए निःशुल्क ‘एडूगुरुकूल’ शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर को सामूहिक रूप से ऊँचा उठाना रहा। इस दौरान शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नई शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कक्षाओं को अधिक इंटरैक्टिव बनाने के व्यावहारिक उपाय सिखाए गए।

कार्यशाला का संचालन सलोनी प्रिया ने किया, जो कोलकाता की प्रसिद्ध परामर्श मनोवैज्ञानिक, शिक्षा प्रबंधन विशेषज्ञ एवं बच्चों एवं किशोरों की शिक्षा हेतु समर्पित संस्था ‘उम्मीद’ की संस्थापक निदेशक हैं।

अभिभावकों के लिए विशेष सत्र

जहाँ एक ओर विद्यार्थी परीक्षा हॉल में अपने भविष्य को संवारने में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर विद्यालय परिसर में अभिभावकों के लिए विशेष गतिविधियाँ एवं निःशुल्क करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने बच्चों के करियर चयन एवं भविष्य निर्माण को लेकर अभिभावकों का मार्गदर्शन किया।

13 फरवरी को होगा परिणाम घोषित

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। सीखना एक सतत और ज्ञानवर्धक यात्रा है। आपकी दृढ़ता और लगन ही आपकी सफलता की कुंजी है। मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट का परिणाम 13 फरवरी को घोषित किया जाएगा। छात्रवृत्ति का लाभ आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले मेधावी छात्रों को प्रदान किया जाएगा।

प्रोग्राम में विशिष्ट लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर प्रेरक वक्ता सलोनी प्रिया, विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशक आयुष्मान बजाज, गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, प्रबंधन सदस्य आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्य बिनोद दास, अतिथि अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में प्रतियोगी विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं अतिथि शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी विद्यार्थियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *