वाराणसी के मानस नगर निवासी कल्याण समिति के बैनर तले मानस नगर एक्सटेंशन कालोनी में स्थानीय लोगों की बैठक गोपाल मिश्र के आवास पर हुई। वैज्ञानिक प्रो. एनके दुबे के संरक्षण व सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कालोनी की विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए चर्चा हुई। इसमें कॉलोनी के करीब दर्जनों लोग शामिल हुए। लोगों ने कॉलोनी की एक एक समस्याओं को समिति के सामने रखा और निस्तारण की बात की।

बैठक में जिन मुद्दों पर प्राथमिकता से चर्चा की गई इसमें ब्रह्मानंद कालोनी स्थित पार्क पर हुए अतिक्रमण को हटाना, नियमित कूड़ा उठान व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराना, जर्जर सड़कों की मरम्मत, सीवर की समस्या का स्थायी समाधान और गलियों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करना शामिल रहा।

कालोनीवासियों ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र की साफ-सफाई और सुविधा व्यवस्था बेहतर हो सके। इस दौरान एक समिति गठित किया गया। जिसमें प्रारंभिक स्तर पर समिति के संरक्षक पद पर प्रो. एनके दुबे और अध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार सिंह को नामित किया गया।

बैठक में डा. पुनीत शुक्ला, सुनील सिंह, दुर्गेश नंदिनी, रीता दुबे, संजय प्रताप सिंह, सुरेश जायसवाल, रामबृक्ष, देवेंद्र श्रीवास्तव, गोविंद चौरसिया, अमित सिंह आदि लोग शामिल थे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *