वाराणसी में एक लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने को लेकर बवाल हो गया. आधा दर्जन की संख्या में हमलावर युवक पर हमला कर दिया. जिससे युवक लहूलुहान हो गया. उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई. पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख दो लोगों को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश में जुट गई.

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित विश्वनाथ गार्डन के समीप सोमवार की रात शिवदासपुर निवासी दीपक गिरी नामक युवक पर अचानक से आधा दर्जन की संख्या में हमलावरों ने बुरी तरह से हमला कर दिया. आरोप है कि चार पहिया वाहन से आये हमलावरों ने हॉकी व अन्य हथियारों से लैस युवक पर हमला कर दिया. जिससे वो लहूलुहान हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. भरे बाजार में घटना के बाद व्यापारी लामबंद हो गए. हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंडुवाडीह थाने पहुंच गए.

शिवदासपुर में भाजपा नेता धीरज गुप्ता का विश्वनाथ गार्डन के नाम से लॉन और नेचर फ्रेश रेस्टोरेंट है. दीपक गिरी यहां कर्मचारी है. लॉन के बाहर हुए हमले में दीपक का सिर फट गया. घायल दीपक गिरी ने बताया कि उसके दोस्त दीपू ने शायद किसी लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दिया था. उसी से नाराज होकर लड़की को अपना दोस्त बताने वाले हमलावर उसके पास आए और दीपू के विषय में पूछने लगें. दीपू के विषय में जानकारी ना होने की बात कहने पर हमलवार उसको जमकर पिटाई कर दिए. ताबड़तोड़ हमले में दीपक गिरी का सिर फट गया और वह अचेत हो गया.

 

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई. मंडुवाडीह पुलिस ने इस मामले में दीपक पर हमला करने के आरोप में नितिन सिंह उर्फ डब्लू सिंह, अंकित सिंह, आकाश सिंह व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों के तलाश में जुटी हुई है. उधर देर रात तक व्यापारी व क्षेत्रीय भाजपा नेता हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर डटे हुए थे. मडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है अन्य हमलावरों की तलाश जारी है.

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *