वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया के विनायका प्लाजा स्थित इंश्योरेंस कंपनी में 24 घंटा पहले लाखों की चोरी के मामले पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ऑफिस बॉय एवं गार्ड को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के 90 प्रतिशत धन की रिकवरी किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद किया है. घटना का खुलासा एडीसीपी टी सरवणन ने किया.

वाराणसी के चेतगंज कार्यालय पर एडीसीपी काशी जोन टी सरवणन ने खुलासा करते हुए बताया कि 28 अप्रैल सोमवार को इंश्योरेंस कंपनी से 6.27 लाख रुपया की चोरी की घटना मामला सामने आया था. सूचना पर स्थानीय पुलिस, एसीपी चेतगंज, फील्ड यूनिट एवं सभी लोग मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस घटना को लेकर साक्ष्य संकलन में जुट गई थी. पुलिस ने इस दौरान 125 सीसीटीवी कैमरा चेक किया. जिसमें पुलिस ने दो अभियुक्त एक राजन मिश्रा एवं आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है. आकाश कुमार उसी कंपनी में ऑफिस बॉय के रूप में काम करता था जबकि राजन मिश्रा गार्ड के रूप में कार्यरत थे.

 

एडीसीपी ने बताया कि इन दोनों के पास जानकारी थी कि कंपनी में इस जगह पैसा रखा गया है. इस गोपनीय सूचना पर इन लोगों ने चोरी की योजना बनाई. एक अपने दोस्त से स्विफ्ट डिजायर कार मांग कर लें आएं. उस स्विफ्ट डिजायर से वोल्ट को ले गए. इस वोल्ट को गैस कटर से काटकर पैसे निकल लिए. जिसके बाद उसको वरुणा नदी में फेंक दिए. जिसको सकुशल रिकवर कर लिया गया. जिसमें 6.27 लाख रुपए थे. जिसमें 90 प्रतिशत रिकवर कर लिया गया है.

पुलिस ने दो अभियुक्तों के पास से चोरी के ₹562100 व स्वीफ्ट डिजायर कार बरामद किया है. पुलिस ने यह अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं चक्रव्यूह के तहत काम किया गया है. एडीसीपी सरवणन टी ने बताया कि घटना के 24 घंटे के अंदर इसका खुलासा किया गया है.इसमें 125 सीसीटीवी कैमरे देखें गए है.

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *