Varanasi News: महाकुम्भ पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाकुम्भ के पलट प्रवाह के कारण जनवरी माह में दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष व्यवस्था की है। मंदिर परिसर में अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छता व्यवस्था हेतु अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। दर्शनार्थियों की सुगमता हेतु विशेष मार्ग दर्शन एवं लाइन व्यवस्था भी बनाई गई है जिससे सहज एवं सुरक्षित व्यवस्था रहे।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में कुंभ पलट प्रवाह के कारण दर्शनार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंदिर प्रशासन ने 11 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक का लिस्ट जारी किया है।

दर्शनार्थियों की तारीख वार लिस्ट देखें

11 जनवरी 2025: 1,42,653 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
12 जनवरी 2025: 3,19,381 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
13 जनवरी 2025: 3,42,646 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
14 जनवरी 2025: 3,61,275 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
15 जनवरी 2025: 4,53,161 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
16 जनवरी 2025: 3,25,737 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
17 जनवरी 2025: 2,64,436 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
18 जनवरी 2025: 2,41,251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
19 जनवरी 2025: 2,74,630 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
20 जनवरी 2025: 2,51,693 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
21 जनवरी 2025: 2,82,044 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
22 जनवरी 2025: 3,78,821 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
23 जनवरी 2025: 4,11,999 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
24 जनवरी 2025: 4,27,882 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
25 जनवरी 2025: 5,73,810 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
26 जनवरी 2025: 5,57,669 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
27 जनवरी 2025: 6,55,878 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
28 जनवरी 2025: 5,83,251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

महाकुम्भ आयोजन के सफल संपन्न होने की दिशा में मंदिर प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सभी से अपील है कि स्थानीय पुलिस, प्रशासन और मंदिर के निर्देशों का पालन करें और अन्य भक्तों का भी ध्यान रखते हुए संयम,भक्ति और श्रद्धा के साथ बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करें।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *