वाराणसी : प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचें। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक किया। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ स्तर पर अपनी चुनाव की तैयारी कर चुकी है । यहां पर बैठक के माध्यम से भी चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई है।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। यहां पर विभिन्न खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम के साथ-साथ गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भी हो रहा है । यह प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करेगा। प्रदेश सरकार खेलों के बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है । इसी का नतीजा है कि अब तक 62 करोड रुपए खेल प्रोत्साहन के लिए दिए जा चुके हैं। इतना ही नहीं खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के साथ-साथ नगद राशि भी प्रदान की जा रही है। इससे निश्चित रूप से खिलाड़ियों का भला होगा।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के विषय पर बोलते हुए कहा की अखिलेश यादव कब क्या बोलते हैं यह उनको पता ही नहीं रहता है। इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा की चुनाव में विपक्षियों का गठबंधन कोई असर नहीं डालने वाला है क्योंकि यह लोग जब चुनाव हारते हैं तो ईवीएम को दोषी ठहराते हैं और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हैं । जब बैलेट पेपर से पंचायतों का चुनाव होता है तो उसमें हारने पर अधिकारियों को दोषी ठहराते हैं। ऐसे में इन लोगों को क्या मंशा है यह किसी को नहीं पता।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *