वाराणसी : यातायात पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत आज वाराणसी के पांडेपुर स्थित सुधाकर महिला कॉलेज में यातायात पुलिस एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया

यातायात माह में ट्रैफिक लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत यातायात जागरूक अभियान के तहत गुरूवार को सुधाकर महिला पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज पाण्डेयपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें बीए, बीएससी एवं लॉ की छात्राओं ने भाग लिया। जिन्हें निरीक्षक यातायात पंकज तिवारी, टीएसआई नारायण सिंह व देवानंद बरनवाल ने सम्बोधित करते हुए निर्णायक की भूमिका निभाई। कालेज प्रबन्धन की प्रमुख भूमिका रही। इस दौरान प्रथम स्थान पाने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *