वाराणसी : संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में स्थित वाग्देवी मंदिर में मणिपुर हिंसा को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया सुद्धि बुद्धि यज्ञ किया

मणिपुर में हो रहे हिंसा को ले कर और पूरे प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कार्य को ले कर मणिपुर के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सुधि बुद्धि का यज्ञ वाराणसी एनएसयूआई में नेतृत्व में संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में स्थित वाग्देवी मंदिर में किया गया ।

मणिपुर में लगातार हो रहे हिंसा को देखते हुए और पूरे प्रदेश में ABVP जो कार्य किया जा रहा है उसको देखते एनएसयूआई साथियों ने मुख्यमंत्री के बुद्धि के लिए यज्ञ करवाया साथी ही साथ बाबा विश्वनाथ जी से कामना की की जल्द से जल्द मणिपुर में हो रही हिंसा रुक जाए ।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि आज सावन का सोमवार है हम सभी एनएसयूआई के साथी बाबा विश्वनाथ से प्राथना करते हैं कि मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह को बुद्धि आए और ABVP के कार्यकर्ताओं को भी बुद्धि आये जो विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निदंनीय घटना की जा रही हैं वो शांत हो जाए ।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष संदीप पाल, प्रदेश महासचिव शिवम चौबे, प्रदेश सचिव मानस सिंह, जिला महासचिव अजय पाल, लकी पाल, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के छात्र नागा बाबा आदि लोग उपस्थित रहे ।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *