सरायनंदन बजरडीहा में गैस सिलेंडर फटा,बड़ा हादसा टला, बच्चों समेत परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित; कूलर, फ्रिज, पंखा, बर्तन और दरवाजा क्षतिग्रस्त

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन बजरडीहा इलाके में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हो गया। हादसा सुबह करीब सात बजे उस समय हुआ, जब एक घर में नाश्ता बनाया जा रहा था। सिलेंडर में अचानक आग लगने के बाद परिवार के लोग घबरा गए और बच्चों को लेकर तत्काल घर से बाहर निकल गए। इसके कुछ ही देर बाद सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर में गैस चूल्हे पर नाश्ता बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें बढ़ती देखकर परिवार के लोग घबरा गए। घर में मौजूद बच्चों को लेकर परिवार के सदस्य तत्काल बाहर निकल आए। लोगों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

गैस सिलेंडर फटा

धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी इसकी आवाज सुनाई दी। अचानक हुई तेज आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। आसपास मौजूद लोग घटना की जानकारी लेने के लिए घर की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचने के बाद लोगों ने देखा कि घर के अंदर सामान बुरी तरह बिखरा हुआ था।

सिलेंडर फटने के बाद घर में रखा गृहस्थी का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के अनुसार, हादसे में कूलर, फ्रिज, पंखा, बर्तन समेत कई घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। धमाके के कारण घर का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, घर में लगा टीन शेड भी प्रभावित हुआ है।

धमाके के बाद कमरे की स्थिति देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। हालांकि आग और धमाके के बावजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

सरायनंदन बजरडीहा
गैस सिलेंडर फटा

घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने के बाद घर में मौजूद सभी लोग घबरा गए थे। उस समय बच्चे भी घर के अंदर थे। आग बढ़ती देखकर वह बच्चों को साथ लेकर तत्काल घर से बाहर निकल गईं। महिला के मुताबिक, उनके घर से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

महिला ने बताया कि धमाके के बाद घर में रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। कूलर, फ्रिज, पंखा, बर्तन सहित अन्य गृहस्थी का सामान खराब हो गया। इसके अलावा घर का दरवाजा भी टूट गया। हादसे के बाद परिवार के सामने घरेलू सामान के नुकसान की समस्या खड़ी हो गई है।

स्थानीय निवासी रुखसाना ने बताया कि सुबह अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के लिए परिवार से कहा गया था, लेकिन परिवार की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

गैस सिलेंडर फटा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग यह जानने के लिए मौके पर पहुंचे कि कहीं किसी व्यक्ति को चोट तो नहीं लगी है। बाद में परिवार के सभी सदस्यों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सिलेंडर फटने के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। समय रहते परिवार के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में गैस सिलेंडर और चूल्हे की सुरक्षा को लेकर चिंता भी दिखाई दी।

फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना में घर और गृहस्थी के सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी तरह की गैस लीकेज या आग लगने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *