वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी  में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खाने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, भुल्लनपुर हरिजन बस्ती निवासी 25 वर्षीय घनश्याम का सोमवार शाम करीब चार बजे अपनी 70 वर्षीय मां शीला देवी से खाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर घनश्याम ने पास में रखी लोहे की रॉड से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और मंडुवाडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Read More: Varanasi: तुलसी घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी घनश्याम मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतका शीला देवी के चार बेटे हैं। इनमें रामबाबू (40), दिनेश (35) और बहादुर (32) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

Read More: UPSC सिविल सेवा परिणाम घोषित: 301वीं रैंक पर विवाद, बिहार-यूपी की दो अभ्यर्थियों का दावा – पढ़े पूरी रिपोर्ट

एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया कि भुल्लनपुर पंचायत भवन के धनश्याम नामक युवक ने अपने मां शीला देवी की ईट से हमला कर घायल कर दिया. जिसको हॉस्पिटल ले जाया गया तो जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए. मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. तहरीर प्राप्त कर मुकदमा लिख आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *