BHU से मिर्जामुराद स्थित घर लौटते समय हुई घटना, ब्लैक कलर की बाइक पर सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम; पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के पास बाइक सवार उचक्कों ने पत्रकार ओंकारनाथ विश्वकर्मा का मोबाइल फोन छीन लिया। घटना उस समय हुई, जब वह अपनी पत्नी के साथ BHU से मिर्जामुराद स्थित अपने घर बेनीपुर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ब्लैक कलर की बाइक पर सवार दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पत्रकार ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे तेज रफ्तार बाइक से भागने में सफल रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ओंकारनाथ विश्वकर्मा मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर के निवासी हैं। वह वाराणसी में न्यूज संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी आरती BHU में कार्यरत हैं। दोनों शाम को BHU से अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान राजातालाब के पास उनके साथ मोबाइल छिनैती की घटना हो गई।

बताया जा रहा है कि राजातालाब पहुंचने पर ओंकारनाथ विश्वकर्मा किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। बातचीत पूरी होने के बाद उन्होंने अपना मोबाइल फोन जेब में रख लिया। इसी दौरान पीछे से ब्लैक कलर की बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों युवक तेजी से मौके से भागने लगे।

पत्रकार ओंकारनाथ

मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों को देखकर ओंकारनाथ ने एक युवक का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने झटका देकर अपना हाथ छुड़ा लिया। इसके बाद दोनों बाइक सवार वहां से फरार हो गए। ओंकारनाथ ने उनका पीछा भी किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वे आरोपियों को पकड़ नहीं सके।

घटना के तुरंत बाद उन्होंने राजातालाब थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए और ओंकारनाथ को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में निकले। पुलिस टीम ने रखौना तक पीछा किया, लेकिन वहां पहुंचने पर आरोपी नहीं मिले।

वापसी के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हिरासत में लिए गए युवक का मोबाइल छिनैती की घटना से कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

सर्विलांस पर लगाया गया मोबाइल नंबर

इस पूरे मामले में ADCP नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस मोबाइल की लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर जांच कर रही है। इसके साथ ही घटना में शामिल युवकों की पहचान करने और मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है

वाराणसी: राजातालाब में ETV भारत के पत्रकार का मोबाइल छीना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *