Air Show की तैयारियों का पुलिस आयुक्त और डीएम ने नमोघाट, राजघाट और भैंसासुर घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, पार्किंग, बैरिकेडिंग और वीवीआईपी रूट की व्यवस्थाओं को परखा

वाराणसी। आगामी Air Show को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नमोघाट, VVIP कार्यक्रम स्थल, कंटिंजेंसी रूट, बसन्ता कॉलेज पार्किंग, राजघाट और भैंसासुर घाट का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग, बैरिकेडिंग और लोगों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।

Air Show

Air Show के दौरान दर्शकों और आमजन की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन का विशेष ध्यान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों पर है। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने प्रमुख मार्गों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि आयोजन के दौरान लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

VVIP रूट और वैकल्पिक मार्गों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले मार्गों का जायजा लिया गया। इसके साथ ही कंटिंजेंसी रूट और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी देखी गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वीवीआईपी आवागमन के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल होने वाले रास्तों को भी व्यवस्थित रखा जाए।

बसन्ता कॉलेज पार्किंग में वाहनों की व्यवस्था पर जोर

Air Show में आने वाले दर्शकों के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने के लिए बसन्ता कॉलेज पार्किंग सहित निर्धारित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति देखी और वाहनों के व्यवस्थित संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया।

घाटों पर बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारी

पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और एयर फोर्स के अधिकारियों ने नमोघाट, राजघाट तथा भैंसासुर घाट का भी पैदल निरीक्षण किया। इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, लोगों के आवागमन और भीड़ को नियंत्रित करने से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया। घाटों और कार्यक्रम स्थल के आसपास जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल

पुलिस, प्रशासन और एयर फोर्स के बीच समन्वय पर जोर

निरीक्षण के दौरान Air Show की तैयारियों को लेकर पुलिस, जिला प्रशासन और एयर फोर्स के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली जाएं।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निर्देश दिया कि Air Show के दौरान दर्शकों और आमजन का आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए प्रभावी यातायात योजना लागू की जाए। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के साथ ही जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जाएं। वैकल्पिक और आपातकालीन मार्गों की व्यवस्था भी समय से सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी Air Show सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *